बागपत, मार्च 20 -- बड़ौत। मेरठ की विद्या यूनिवर्सिटी में चल रही तीन दिवसीय स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में मेरठ जोन से खेलते हुए बड़ौत की शहीद भगत सिंह कबड्डी एकेडमी की टीम ने सब जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। कबड्डी कोच एडवोकेट विशेष तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में बड़ौत की शहीद भगत सिंह कबड्डी एकेडमी ने मेरठ जोन से सब जूनियर वर्ग में प्रतिभाग कर फाइनल में रोमांच मुकाबला खेलकर गोल्ड मेडल हासिल किया, जिसमें मेरठ जोन की टीम के 27 प्वाइंट ओर गोरखपुर टीम के 25 प्वाइंट रहे। टीम कैप्टन विजय शर्मा उर्फ फौजी को बेस्ट ऑलराउंडर और दीपक कुमार को बेस्ट डिफेंडर और शुभम राजपूत को बेस्ट रेडर से सम्मानित किया गया। वंश तोमर, प्रेरित लाठियान, बादल तोमर, आकाश कुमार, विराज नैन आदि का भी अच्छा प्रदर्शन रहा। इस मौके पर जिले के युवा क्षेत्रीय कल्याण विभाग अधिकारी...