महोबा, जनवरी 20 -- महोबकंठ, संवाददाता। तीन दिवसीय बुंदेलखंड स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में थोना टीम ने दमोह को 31-19 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया। महोबकंठ सिद्ध बाबा मेला में तीन दिवसीय बुंदेलखंड स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला खेला गया। सोमवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला दमोह व सौरा के बीच खेला गया। दमोह ने 34-28 से मैच अपने नाम किया। दूसरा सेमीफाइनल थोना व छतरपुर के बीच खेला गया। थोना टीम ने 28-21 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दमोह व थोना के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। थोना ने दमोह को 31-19 से हरा दिया। ग्राम प्रधान टोला अजय पाल सिंह द्वारा विजेता टीम को 11 हजार व उपविजेता को 7100 रुपये व शील्ड प्रदान की। निर्णायक मंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.