कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर। इंदिरानगर स्थित आदर्श पार्क में क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर ने एकदिवसीय अंडर 50 किग्रा बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आयोजक धर्मेंद्र पाल, विपिन पाल, हरिओम शुक्ला, सौरभ, दीपराज, सुधाकर मिश्रा (अध्यक्ष), रौनक आनंद एवं विजय कुमार रहे। प्रतियोगिता में टीमों ने बड़े ही उत्साह व जोश के साथ प्रतिभाग किया। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जालौन तथा द्वितीय स्थान पर बांदा की टीम ने रही। इस प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्य अतिथि यूपी कबड्डी लीग एवं जूनियर नेशनल सिल्वर मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ी उपेंद्र सिंह सैंगर उपस्थित रहे। साथ ही यूपीकेएल सीजन 2 के खिलाड़ी हरिओम शुक्ला भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समापन एवं पुरस्कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.