बगहा, मार्च 8 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बेतिया इकाई के खेलो भारत आयाम के द्वारा एमजेके महाविद्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता टीम भीतिहरवा व सिकटा के मध्य खेला गया। जिसमें छात्राओं ने पूरे दमखम का परिचय दिया। कबड्डी प्रतियोगिता में सिकटा टीम विजेता तथा उपविजेता के रूप में भीतिहरवा टीम में सफलता प्राप्त किया। विद्यार्थी परिषद बेतिया के जिला संयोजक अभिजीत राय ने बताया कि आज का यह समय महिलाओं के लिए सामाजिक तौर पर बराबरी में आने का समय है। आज भारत की बेटियां शिक्षा सहित खेल व विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही हैं। आज बेटियां सामाजिक पूर्वाग्रहों को तोड़ते हुए उन्मुक्त पंख से अपने सपनों को पाने की ओर उड़ रही है। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य महक साहू, शैलेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.