कानपुर, दिसम्बर 22 -- कानपुर देहात। न्यू लाइट एजूकेशन सेंटर अकबरपुर द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा-5 से 12 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कक्षा-5 से 12 की 12 टीमों ने कबड्डी के खेल में सुंदर प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। सबसे पहले जूनियर वर्ग में कबड्डी की प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा-9 के आयुष यादव की टीम ने सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा-7 के अद्भुत यादव की टीम दूसरे स्थान पर रही। कक्षा-8 के आरुष प्रताप की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसके बाद सीनियर छात्रों के बीच में कबड्डी की प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा-11 के कैप्टन ब्रह्म यादव की टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर कैप्टन ऋ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.