बक्सर, जुलाई 10 -- युवा के लिए ---- ट्रायल कांट में होगा 52 वीं बिहार राज्य जूनियर बालक टीम का चयन जन्म प्रमाणपत्र और एकेएफआई पंजीकरण कार्ड अनिवार्य है ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बक्सर जिला जूनियर बालक टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल 15 जुलाई को सुबह 11 बजे से मिडिल स्कूल, कांट गांव में आयोजित किया जाएगा। इसमें केवल बक्सर जिले के पात्र खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।

चयन प्रक्रिया चयनित टीम जोनल प्रतियोगिता में बक्सर, भोजपुर, रोहतास व कैमूर की टीमों से मुकाबला करेगी। जोन की विजेता व उपविजेता टीम 6 से 8 अगस्त 2026 तक पटना में आयोजित होने वाली 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। राज्य को आठ जोन में विभाजित किया गया है, जहां से कुल 16 टीमें राज्य प्रतियोगिता में भा...