भागलपुर, मार्च 30 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। क्रीड़ा भारती भागलपुर जिला इकाई की ओर से रविवार को मिरजानहाट स्थित निजी भवन परिसर में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जय गोपाल वर्मा ने की। बैठक का उद्देश्य क्रीड़ा भारती द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले कबड्डी खेल प्रतियोगिता में बिहार प्रांत के भागलपुर जिला में कबड्डी प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें जिला संयोजक डॉ़ राजेश गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार पांडे और सचिव नितिन मुकेश आदि को बनाया गया। मौके पर सज्जन अवस्थी, नंदकिशोर, रेखा मोदी, राजेश, रघुनंदन चौरसिया, विनोद मालाकार, अरविंद कुमार सिंह, सुनील सिंह, प्रकाश झा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.