गंगापार, जनवरी 29 -- छत्रपति शिवाजी पीजी कॉलेज, सहसों में आगामी एक फरवरी से दो दिवसीय हिमांशु सिंह स्मारक, सहसों कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कुल आठ जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। आयोजक सर्वेश कबड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कॉलेज के प्रबंधक अनिरुद्ध सिंह पटेल, अनुराग सिंह अन्नु एवं शशांक शेखर सिंह ने बताया कि इस दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता से क्षेत्र के ग्रामीण स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.