भागलपुर, मार्च 23 -- बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवें दिन महाविद्यालय परिसर में कबड्डी प्रतियोगिता, व्यायामशाला के प्रशिक्षक के द्वारा व्यायाम के बारे में बताया गया और फूड शेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के शारीरिक विकास के साथ-साथ सामाजिक सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था। कबड्डी प्रतियोगिता में शौर्य टीम और पराक्रम टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः शौर्य टीम ने जीत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का उत्कृष्ट परिचय दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...