सीतामढ़ी, मार्च 29 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम में शनिवार को खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र के लिए बालक एवं बालिका कबड्डी ट्रायल आयोजित की गई। जिला कबड्डी संघ के सहयोग से तथा जिला खेल अधिकारी मो. इस्लाम के नेतृत्व में आयोजित ट्रायल में बिहार के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कुल 125 बालक एवं 110 बालिकाओं सहित 235 प्रतिभागियों ने अपनी दावेदारी पेश की। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से ट्रायल के संचालन के लिए रेमी कुमारी, मेनका कुमारी व मो. इसराफिल को प्रतिनियुक्त किया गया था। चयन प्रक्रिया के तहत बालिका वर्ग में 15 से 20 तथा बालक वर्ग में 20 से 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिन्हें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.