सीतामढ़ी, मार्च 28 -- सीतामढ़ी। एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र (कबड्डी) के लिए बालक व बालिका खिलाड़ियों का चयन 28 मार्च को होगा। इसके लिए प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह ट्रायल डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के दिशानिर्देश के में सुबह नौ बजे से होगा। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली चयन ट्रायल के संबंधित शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक मो. इस्लाम ने कहा है कि विभागीय गाइडलाइन के तहत इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रपत्र के साथ आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर सीधे ट्रायल में भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 12 से 14 वर्ष के बीच निर्धारित है। इसके तहत जन्म तिथि 1 जनवरी 2012 से 1 जनवरी 2014 के बीच होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.