बागपत, फरवरी 26 -- खेकड़ा। फखरपुर गांव के कबड्डी खिलाड़ी सुनील महाशय का गुरूवार को निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। कबड्डी की नर्सरी कहे जाने वाले फखरपुर गांव ने देश को अनेक खिलाड़ी दिए है। इनमें देश और विदेश में कबड्डी खेल चुके सुनील महाशय प्रतिभाशाली खिलाड़ी थे। वे रेलवे में टीटी के पद पर तैनात थे। कबड्डी लीग में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके सुनील महाश्य काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। गुरूवार को उनको निधन हो गया। इससे फखरपुर गांव समेत पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। खेल जगत के अनेक लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.