कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल के परिवार को अखिलेश यादव ने दी आर्थिक सहायता
मेरठ, जून 19 -- मेरठ। सरधना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरौड़ी निवासी दिवंगत राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल के परिजनों की गुरुवार को विधायक अतुल प्रधान ने लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कराई। मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया तथा परिवार को हर संभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इससे पहले समाजवादी पार्टी की ओर से 2.50 लाख रुपये तथा विधायक अतुल प्रधान द्वारा एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल के परिवार को दी जा चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें- कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल के परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.