कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल उपविजेता
चंदौली, अगस्त 11 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सीबीएसई की ओर से आयोजित कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता में नगर के कैलाशपुरी स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने कई विद्यालयों को पछाड़ते हुए स्थान बनाया। प्रतियोगिता पांच से नौ अगस्त तक जेपी इंटरनेशनल स्कूल, सुजानगंज (जौनपुर) में आयोजित हुई थी। कबड्डी का फाइनल मुकाबला लक्ष्मी पब्लिक स्कूल और गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल, प्रयागराज के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही। टीम में कप्तान पीयूष यादव के अलावा जयंत, आदर्श, विवेक सोनकर, शौर्य विश्वकर्मा, देव कुमार, अनुज, राजवीर यादव, देवांश, अनिकेत गोंड, अनंत प्रीत, रिशान कुमार, रोहित कुमार, राजदीप राय और उत्तम कुमार शामि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.