मेरठ, मार्च 12 -- युवा कल्याण विभाग एवं विद्या विवि के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय उप्र ग्रामीण खेल लीग में बुधवार को आखिरी दिन विजेताओं का फैसला हो गया। जोन स्तरीय इस प्रतियोगिता में बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर से पहुंचे विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कबड्डी, वालीबॉल एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किए। कबड्डी बालक वर्ग के सीनियर वर्ग में मेरठ, जूनियर में बागपत और सब-जूनियर वर्ग में सहारनपुर की टीम विजेता बनीं। फुटबॉल सीनियर वर्ग में मेरठ, जूनियर में गाजियाबाद, सब-जूनियर में बुलंदशहर जबकि वालीबॉल में क्रमश: बागपत, गाजियाबाद एवं मेरठ की टीम विजेता बनीं। कुलपति डॉ.हिरेन दोशी एवं रजिस्ट्रार विजय कुमार दुबे ने विजेताओं को प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.