भागलपुर, अक्टूबर 3 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय कबड्डी (पुरुष एवं महिला वर्ग) प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ शुक्रवार को शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय, कहलगांव की मेजबानी में हुआ। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह को ऑब्जर्वर, डॉ. कंचन प्रसाद को महिला वर्ग तथा और आशीष मिश्रा को पुरुष वर्ग का सेलेक्टर नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता की शुरुआत राष्ट्रगीत, विश्वविद्यालय कुलगीत एवं राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने अतिथियों के साथ फीता काटकर एवं पूजन कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। प्राचा...