बेगुसराय, अप्रैल 6 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड अंतर्गत गढ़हरा हॉल्ट के पास जारी डे नाइट किऊल कबड्डी प्रीमियर लीग सीजन-4 का फाइनल मैच रविवार की रात रोमांचक रहा। मुख्य अतिथि बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, प्रो एमके सिन्हा, समाजसेवी मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा,जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्याम नन्दन सिंह पन्ना लाल, सचिव सरोज कुमार, सिमरिया दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह, सचिव संजीव फिरोज आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अतिथियों का स्वागत संयोजक अमित ठाकुर, गोपीनाथ साह व शैलेश शर्मा ने किया। समिति सदस्यों ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इधर, महिला वर्ग के मैच में स्टूडेंट क्लब बीहट ने भारती फ्रेंड्स क्लब अमरपुर को हराकर विजेता बनी। वहीं पुरुष वर्ग में स्पॉटिंग क्लब बीहट ने...