कबड्डी की बारीकियां सीख रहे स्कूली बच्चे
बेगुसराय, जून 7 -- बीहट। ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग स्कूली बच्चे कबड्डी प्रशिक्षण कैंप के जरिये कर रहे हैं। बीहट मध्य विद्यालय परिसर में बीहट के कई स्कूलों के करीब 100 छात्र-छात्रा कबड्डी की बारीकियों से रू-ब-रू हो रहे हैं। बीहट स्टूडेन्ट क्लब के बैनर तले स्कूली बच्चों का 15 दिवसीय कबड्डी प्रशिक्षण कैंप 31 मई से ही शुरू है। सुबह तथा शाम दोनों पालियों में बच्चों को कबड्डी के प्रशिक्षक राजकिशोर, प्रसन्ना प्रशांत तथा रंजीत कुमार प्रशिक्षण दे रहे हैं। क्लब के सचिव नवल किशोर सिंह, कमल वत्स, अजय सिंह समेत अन्य ने बताया कि प्रशिक्षण कैंप के जरिये स्कूलों में कबड्डी टीम का गठन होगा। विद्यालय स्तर पर खेलने के बाद यही बच्चे आगे चलकर अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन के जरिये बीहट व जिले का नाम राज्य से लेकर राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रौशन करेंगे। क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.