चाईबासा, मई 28 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में सात दिवसीय ग्राष्मकालीन कबड्डी समर कैंप आयोजन जिला स्कूल मैदान में किया जा रहा है। शिविर में अनू पूर्ति ने खिलाड़ियों को कबड्डी में उपयोग किए जाने वाले महत्वपूर्ण डिफेंसिव होल्ड और उनकी तकनीक की जानकारी दी। 30 मई समर कैंप का समापन होगा। शिविर में कोल्हान प्रभारी श्यामल दास, दुर्योधन पान, लक्ष्मण महतो व उर्मिला होनहगा का सहयोग मिल रहा है। शिविर में 60 प्रतिभागी प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में हैंडबॉल का समर कैंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...