मेरठ, जुलाई 23 -- द्रोण पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय सीबीएसई गर्ल्स कबड्डी क्लस्टर-19 प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न जिलों और राज्यों से आई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विजेता टीमों ने अगले दौर में प्रवेश कर खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। अंडर-14 वर्ग में मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल ने सेंट थॉमस स्कूल गाजियाबाद को 32-21 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। एसएमटी पब्लिक स्कूल (आगरा) और एमडी इंटरनेशनल स्कूल (बागपत) के मुकाबले में एसएमटी स्कूल को वॉकओवर मिला। वहीं, ब्रह्मगुप्त ज्योति पब्लिक स्कूल (शामली) ने एसजी वर्ल्ड स्कूल सरधना (मेरठ) को 33-5 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- दूसरे चरण में पहुंची राधा गोविंद स्कूल की अं...