अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हर साल की तरह इस साल भी अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग में कबड्डी कबड्डी की गूंज होने वाली है। अप्रैाल माह में होने वाली लीग के लिए 24 मार्च को खिलाड़ियों की ऑनलाइन नीलामी होगी। लीग के लिए 56 खिलाड़ियों पर आठ टीमें अपना दाव लगाएंगी। शेखर सराफ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुमित सराफ द्वारा आयोजित अलीगढ़ कबड्डी लीग सीजन-5 का आगाज अप्रैल माह में होने जा रहा है। लीग के लिए मंडल में आयोजित ट्रायल से 180 खिलाड़ियों की नीलामी के लिए चयनित किया गया। लीग में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। आठ टीमों द्वारा 56 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। नीलामी प्रक्रिया 24 मार्च मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में आयोजित होगी। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम ठीक सुबह 11:00 बजे प्रारंभ होगा। इसम...