पीलीभीत, मार्च 17 -- अमरिया। बढ़ापुरा में सपा के कुलदीप सिंह भुल्लर और अमर सिंह बल ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्मृति में कबड्डी कप का आयोजन किया। इसमें यूपी 26 चड़दी कला (पंजाब), मीरी पीरी नवाबगंज, कजरी निरंजन पूरनपुर तथा नानक पुरी टांडा की टीमों शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले में यूपी-26 चड़दी कला ने 30 पॉइंट बनाए। उसके मुकाबले में मीरी पीरी नवाबगंज की टीम 18 पॉइंट ही बना सकी। दूसरे मैच में नानक पुरी टांडा की टीम ने 34 पॉइंट बनाए। कजरी पूरनपुर की टीम 27 पॉइंट पर सिमट गई। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में यूपी 26 चड़दी कला की टीम ने 30 पॉइंट बना कर नानक पुरी टांडा को हराया। इसके बाद कबड्डी कप का खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी शशांक यादव और सपा के प्रदेश महासचिव एवं विधायक अताउररहमान समेत गुरदयाल सिंह सपा के रा...