नैनीताल, दिसम्बर 27 -- बेतालघाट, संवाददाता। मिनी स्टेडियम बेतालघाट में संकुल स्तरीय स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिता जारी है। दूसरे दिन शनिवार को कबड्डी और खो-खो के रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर-19 कबड्डी में जीआईसी बेतालघाट ने पहला और तल्ली सेठी की टीम ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-14 कबड्डी में राजीव गांधी अभिनव विद्यालय पहले, जीआईसी बेतालघाट दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 खो-खो में सरस्वती विद्या मंदिर ने पहला, अंडर-19 में जीआईसी बेतालघाट विजेता रहा। इससे पूर्व उद्घाटन युवा कल्याण विधानसभा नैनीताल के नोडल अधिकारी इमरान खान ने किया। विजेता व उपविजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। यहां ब्लॉक खेल समन्वयक केडी सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुंदन कुमार, गिरीश देवराड़ी, संजय शर्मा, रहमान मजहर, यशवंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.