कबड्डी एवं एथलेटिक्स रनिंग में उत्तराखंड राज्य की टीम में अंजली का चयन
मऊ, जुलाई 4 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के एक छोटे से गांव अहिरौली नत्थूपुर निवासी रमेश कुमार की पुत्री अंजलि ने कबड्डी और एथलेटिक्स रनिंग में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उत्तराखंड राज्य की टीम में चयनित होकर पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। जानकारी होने पर परिजनों में जहां खुशी का माहौल है, वहीं बधाई देने वालों का तांता लगा है। शहीद अक्षयवर मल्ल महिला पीजी कॉलेज में बीए की छात्रा अंजलि की यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। अंजली के पिता रमेश कुमार एक सामान्य कृषक परिवार से हैं। कॉलेज की प्राचार्या डॉ.सुनीता सिंह ने बताया कि अंजलि बहुत अनुशासित छात्रा है। सुबह 5 बजे प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड पर सबसे पहले पहुंचती थी। कबड्डी में उसकी रेड और डिफेंस दोनों मजबूत हैं। रनिंग में 400 मीटर और 800 मीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.