बगहा, सितम्बर 8 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। एसएसबी 21वीं वाहिनी में आयोजित एसएसबी अंतर क्षेत्रक कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में एसएसबी गया जी की टीम ने बेतिया की टीम को हराकर प्रतियोगिता पर अपना कब्जा जमाया। यह भी पढ़ें- Chapra News: कबड्डी में डेरनी सुतिहार की पुरुष टीम व मढ़ौरा की महिला टीम बनी विजेताप्रतियोगिता का आयोजन एसएसबी 21 वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के मार्गदर्शन में आयोजित इस अंतर क्षेत्रक कबड्डी प्रतियोगिता छह और सात सितंबर को खेला गया। प्रतियोगिता में सीमांत मुख्यालय एसएसबी पटना के अधीन क्षेत्रक मुख्यालय गया, बेतिया, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर की टीमों ने हिस्सा लिया।खिलाड़ियों का प्रदर्शन दो दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला क...