खगडि़या, जनवरी 30 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि माघी पूर्णिमा के अवसर पर उत्तरवाहिनी तट स्थित अगुवानी गंगा घाट पर आयोजित दस दिवसीय मेला सह श्रीगंगा महायज्ञ के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग के फाइनल में खगड़िया और मोकामा की टीम आमने-सामने हुई। कड़े संघर्ष के बाद मोकामा की टीम ने खगड़िया को पराजित कर कप पर कब्जा जमाया। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में सिराजपुर और बीहट की टीमों के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला, जिसमें बीहट की टीम ने सिराजपुर को हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया। इस अवसर पर विधायक बाबूलाल शौर्य ने विजेता टीमों को नकद राशि के साथ ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता टीमों को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.