सीतामढ़ी, अप्रैल 15 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम के कबड्डी प्रांगण में 14 अप्रैल को देर शाम एक दिवसीय बिहार-नेपाल महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के प्रायोजक विहंगम एक्युप्रेशर थेरेपी संस्थान के निदेशक सह जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुनील सुमन थे। उद्घाटन बिहार कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह, एडीएम बृजमोहन पांडे, यातायात डीएसपी दीपक कुमार, जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन पंकज कुमार सिंह, डॉ. सुनील सुमन, ्प्रिरंगडल्स पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रमोद कुमार व प्रधानाचार्या लिपिका अधिकारी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बीके मिश्रा, जिला कबड्डी संघ के संरक्षक अतुल कुमार सहित अन्य अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर किया। यह भी पढ़ें- संभागीय कबड्डी में पटना कटि...