सहारनपुर, मार्च 15 -- सहारनपुर। शनिवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा वर्ष 2025-26 की जनपद स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप पुंडीर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया और खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में कबड्डी बालक वर्ग में गांधी वैदिक इंटर कॉलेज चंदेना की टीम विजेता और हरी कॉलेज गागलहेड़ी की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल में हर्ष मॉडर्न पब्लिक स्कूल नानौता ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि गांगनौली की टीम दूसरे स्थान पर रही। हैंडबॉल में ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल की टीम विजेता और बीएएम इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में आर्यन प्रथम, आदित्य द्वितीय और विराज तृतीय रहे। 200 मीटर में अरनव प्रथम, शहजाद द्वितीय और सुफियान त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.