संभल, जनवरी 2 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पोटा बराही में युवती ने कफ सीरप समझकर घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन युवती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने युवती को भर्ती कर इलाज शुरू किया। थानाक्षेत्र के गांव पोटा बराही निवासी मिद्दा की 20 वर्षीय बेटी आशकान कई दिन से बीमार थी। डॉक्टर ने दवाई के साथ पीने को सिरप भी दिया था। गुरुवार शाम युवती ने धोखे से कफ सिरप की बजाय घर में रखी कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां युवती को डॉक्टर ने इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.