मिर्जापुर, जनवरी 31 -- राजगढ़ (मिर्जापुर)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में गुरुवार रात युवक ने कफ सिरप समझकर कीटनाशक पी लिया। मंडलीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। खम्हरिया निवासी 33 वर्षीय पिंटू केसरी को खांसी आ रही थी। घर में कफ सिरप रखा हुआ था। उसके बगल शीशी में कीटनाशक भी था। गुरुवार की रात पिंटू ने कफ सिरप की बजाय कीटनाशक की शीशी उठा ली और पी लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। स्थिति नाजुक देख परिजन परेशान हो गए। उसे आनन-फानन में राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.