गाज़ियाबाद, अप्रैल 18 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। कफ सिरप कांड में फरार चल रहे आरोपी विशाल उपाध्याय ने शनिवार को एडीजे-थर्ड की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, चार नवंबर 2025 को अवैध कफ सिरप के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ था। मामले में मुख्य आरोपी सौरभ त्यागी, विभोर राणा समेत करीब 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि कुछ आरोपी फरार थे। इस मामले में विशाल उपाध्याय को मुख्य आरोपी सौरभ त्यागी का करीबी और मैनेजर बताया जा रहा है। जांच में उसका नाम सामने आने के बाद से वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने इलाहाबाद उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश ले रखा था। स्थगन आदेश की अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.