नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- UP News: सोनभद्र जिले में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कुख्यात तस्कर शुभम जायसवाल के नेटवर्क पर प्रहार करते हुए उसके पिता भोला प्रसाद को PIT NDPS एक्ट के तहत एक वर्ष के लिए निरुद्ध कर दिया गया है। शासन ने सोनभद्र पुलिस के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। पुलिस के अनुसार, वाराणसी के रहने वाला भोला प्रसाद लंबे समय से कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार में संलिप्त था। जांच में सामने आया कि फर्जी फर्मों और फर्जी बिलिंग के जरिए बड़े पैमाने पर कफ सिरप की सप्लाई कर उसे काले बाजार में बेचा जाता था। बताया जा रहा है कि यह नेटवर्क एक संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहा था, जिसके तार देश के बाहर तक जुड़े हुए थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के प्रस्ताव पर जिला प्रशासन के माध्यम से 15 अप्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.