जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- जमशेदपुर, संवाददाता। जुगसलाई नया बाजार स्थित बोल बम ट्रांसपोर्ट के गोदाम से प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद होने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एसएसपी पीयूष पांडेय ने इस मामले में शहर की अन्य ट्रांसपोर्ट एजेंसियों की भी जांच करने का आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को आशंका है कि प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई का नेटवर्क व्यापक है। इसे ध्यान में रखते हुए सिटी एसपी और थाना प्रभारियों को सभी प्रमुख ट्रांसपोर्ट गोदामों की सूची बनाकर चरणबद्ध तरीके से जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि 7 अप्रैल को बोरापट्टी स्थित बोल बम ट्रांसपोर्ट के कार्यालय व गोदाम में छापेमारी कर पुलिस ने 20 पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप ओनरेक्स बरामद की थी। कुल 4796 बोतलों की कीमत करीब 9.66 लाख रुपये आंकी गई है। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.