नई दिल्ली, फरवरी 27 -- cough syrup smuggling: वाराणसी पुलिस ने नशीली कफ सिरप (Cough Syrup) की तस्करी के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। कोतवाली पुलिस ने गिरोह के सरगना शुभम जायसवाल के सबसे भरोसेमंद और खास सहयोगी मनोज यादव और उसके बेटे लक्ष्य को टेंगरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। मनोज यादव न केवल दवाओं के अवैध कारोबार में लिप्त था, बल्कि तस्करी से होने वाली काली कमाई को सफेद करने (Money Laundering) का मुख्य रणनीतिकार भी माना जा रहा है।ई-बिल और बोगस फर्मों का मायाजाल एडीसीपी काशी वैभव बांगर और एसीपी विजय प्रताप सिंह ने चेतगंज स्थित कार्यालय में इस पूरे खेल का खुलासा किया। जांच में पता चला कि औसानगंज (जैतपुरा) निवासी मनोज यादव पिछले 25 वर्षों से दवा के कारोबार से जुड़ा था। मनोज ने शुभम जायसवाल की फर्म 'शैल...