नई दिल्ली, जनवरी 23 -- वाराणसी/सोनभद्र: नशीली दवाओं के काले कारोबार के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत सोनभद्र पुलिस ने वाराणसी में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कफ सिरप तस्करी के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल की करीब 25 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत न्यायालय के आदेश पर की गई है। सोनभद्र के सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्र के नेतृत्व में भारी पुलिस बल शुक्रवार को वाराणसी पहुंचा। यहां पुलिस ने मुनादी कराते हुए तस्करी की काली कमाई से अर्जित संपत्तियों को जब्त किया। पुलिस ने वाराणसी के पॉश इलाकों में स्थित तीन आलीशान मकान और करोड़ों की कीमत वाली जमीन (भूमि) को अपने कब्जे में लेकर वहां सरकारी बैनर लगा दिया है। यह भी पढ़ें- कफ सिरप के आरोपी आलोक की कोठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.