वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी, संवाददाता। अदालत ने बहुचर्चित सिरप कांड में फरार चल रहे आरोपी प्रशांत उपाध्याय को फरार घोषित किया है। अपर जिला जज/एफटीसी (14वां वित्त आयोग) मनोज कुमार की अदालत ने गुरुवार को यह ओदश सुनाया है। आरोपी महमूरगंज के शंकरपुरी कॉलोनी का रहने वाला है। इससे इससे एक दिन पहले इसी मामले के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ भी अदालत ने फरार घोषित किए जाने का आदेश दिया था। वहीं, ओदश मिलते ही पुलिस ने आरोपी के घर कुर्की के आदेश की प्रति चस्पा करने की तैयारी में जुट गई है।प्रकरण के अनुसार विवेचक दयाशंकर सिंह ने विशेष अभियोजक अधिकारी सुनील सिंह व अरविंद श्रीवास्तव के माध्यम से अदालत में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन में बताया गया कि 15 नवंबर 2025 को मुकदमा अपराध संख्या 235/25 धारा 61(2), 338, 336(3), 340(2), 318(4) बीएनएस तथा ...