कफ सिरप तस्करी और हवाला नेटवर्क से जुड़े मामले में कोतवाली पुलिस ने छह और आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।
वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी। कफ सिरप तस्करी और हवाला नेटवर्क से जुड़े मामले में कोतवाली पुलिस ने छह और आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस अब तक छह आरोपियों समेत 36 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि संतोष गिरि, ओम प्रकाश खरवार, मोहित सारस्वा, गिरधारी, अशोक और राम अवतार को आरोपित बनाते हुए उनके खिलाफ गुरुवार को चार्जशीट दाखिल की गई है। सभी सरगना शुभम जायसवाल के लिए काम करते थे। उसके इशारे पर कफ सिरप की तस्करी से मिले पैसे को हवाला के जरिए नंबर एक का करते थे। जांच के दौरान आरोपितों के बीच आर्थिक लेनदेन, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। इसके आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि सभी अवैध कारोबार में सक्रिय थे। आरोपियों के पास से 42 लाख नगदी, नोट गिनने की मशीन, 10 मोबाइल फोन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.