विशेष संवाददाता, मई 31 -- कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के बहुचर्चित मामले में मुख्य आरोपी भगोड़े शुभम जायसवाल की दुबई में जल्द गिरफ्तारी होने का रास्ता साफ हो गया है। वाराणसी पुलिस ने दुबई भाग निकले शुभम जायसवाल के विरुद्ध प्रोविजनल अरेस्ट का पत्र सीबीआई को भेजा है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई पत्र का परीक्षण कर उसे विदेश मंत्रालय के माध्यम से यूएई सरकार को भेजेगी। दुबई में आरोपी शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद उसके प्रत्यर्पण की कार्यवाही शुरू हो सकेगी।पुलिस इससे पहले आरोपी शुभम जायसवाल के विरुद्ध वाराणसी में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने संबंधी पत्र भेजा था। दूसरे चरण में उसके विरुद्ध इंटरपोल रेड कार्नर नोटिस जारी कराया गया था। तीसरे चरण में प्रोविजनल अरेस्ट की कार्यवाही आगे बढ़ रही है।कफ सिरप तस्करी का सरगना है शुभम जायसवाल दो हजार ...