नई दिल्ली, जनवरी 2 -- यूपी की वाराणसी कोर्ट ने शुक्रवार को कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में मास्टमाइंड शुभम जायसवाल समेत छह के खिलाफ के गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। कोतवाली थाने में दर्ज केस में विवेचक के प्रार्थना-पत्र पर कोर्ट ने पत्रावली के अवलोकन के बाद आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया। विवेचक ने कोर्ट में अर्जी देकर निवेदन किया कि कफ सिरप की तस्करी के मामले में 15 नवंबर को थाना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत हुआ है, जिसकी विवेचना की जा रही है। मुकदमे से संबंधित आरोपी प्रह्लादघाट निवासी शुभम जायसवाल, खोजवां बाजार निवासी दिवेश जायसवाल उर्फ सानू, वाजिदपुर (जौनपुर) निवासी विकास सिंह, गोलघर निवासी आकाश पाठक, गायघाट (कोतवाली) राहुल यादव, सिगरा के सोनिया निवासी अमित जायसवाल फरार हैं। घटना के बाद से ही फरार हैं। इनकी गि...