गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने कफ सिरप की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े लोगों की संपत्ति जब्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए गाजियाबाद पुलिस ने पहली बार तस्कर और विदेशी मुद्रा हेरफेरकर्ता अधिनियम (सफेमा) के तहत दिल्ली स्थित ई-कोर्ट में कार्रवाई शुरू की। इसके तहत तीन तस्करों की करीब 43 करोड़ रुपये की संपत्तियों का ब्योरा ई-कोर्ट को दिया गया है। सोनभद्र पुलिस की सूचना पर तीन नवंबर 2025 की रात गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने मेरठ रोड स्थित मछली गोदाम परिसर में बरेली-गोरखपुर ट्रांसपोर्ट के गोदाम में छापेमारी की थी। यहां से चार ट्रकों में भरा करीब पौने चार करोड़ रुपये का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। मौके से ट्रांसपोर्ट मालिक समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। क्राइम ब्रा...