लखनऊ, दिसम्बर 10 -- जिला जेल में बंद कफ सिरप काण्ड के मास्टरमाइंड एसटीएफ के बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की मुलाकात रोक दी गई है। परिचित सिपाही व जेलकर्मियों के मिलने पर भी पाबंदी लगा दी है। पुलिस सत्यापन के बाद ही मिल सकेंगे। आंतकियों वाली हाई सिक्योरिटी बैरक में आलोक को रखा गया है। जेल कार्यालय के बने कंट्रोल रूम से सीसी कैमरे से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। अधिकारी इसकी सुरक्षा में लगे जेलकर्मियों पर भी नजर रख रहे हैं। जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक आरके जायसवाल का कहना है कि बर्खास्त सिपाही आलोक पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। सामान्य बंदियों की तरह होने वाली मुलाकात पूरी तरह से रोक दी गई है। शासनादेश के तहत आलोक से 10 मिलने वाले लोगों की सूची मांगी गई। इसका पुलिस सत्यापन कराया जा रहा है। पुलिस की संस्तुति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.