मोतिहारी, जून 18 -- मोतिहारी। टीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) केंद्रों पर 'कफ अगेंस्ट टीबी ऐप' शुरू कर दिया है। इस ऐप को सभी सीएचओ के मोबाइल में लोड किया गया है। इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह तीन फीट की दूरी से ही खांसी की जांच कर टीबी की बीमारी का पता लगा लेगा। मरीज को मोबाइल के सामने तीन बार खांसना होगा। जांच के बाद मोबाइल स्क्रीन पर अगर लाल रंग आता है तो यह कन्फर्म टीबी का संकेत है। ऐसी स्थिति में मरीज की तुरंत जांच और इलाज शुरू कर दिया जाएगा। वहीं नीला रंग आने पर टीबी होने की संभावना मानी जाएगी। 208 केंद्रों पर रोज जांच:

रोजाना जांच प्रक्रिया जिले के 208 आरोग्य सेंटरों पर रोजाना इस ऐप से जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस ऐप के इस्तेमाल और जांच ...