मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- बोचहां, हिंदुस्तान संवाददाता। गरहां पुलिस ने सोमवार की देर रात को गुप्त सूचना के आधार पर कफेन से 131 जार में छिपाकर रखी गई 50 लाख रुपये की शराब बरामद की। नदी के किनारे झाड़ियों में 2926 लीटर शराब छिपाई गई थी। इस कार्रवाई के दौरान रात के अंधेरे का लाभ उठाकर कारोबारी भागने में कामयाब रहे। थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि शराब की सूचना पर वह स्वयं एसआई प्रवीण कुमार को साथ लेकर पुलिस गश्ती दल के साथ कफेन में नदी किनारे पहुंचे। पुलिस बल के पहुंचने पर शराब तस्करी में शामिल लोग वहां से भाग खड़े हुए। नदी किनारे झाड़ियां में छुपा कर रखी गई शराब बरामद कर थाने पर लाई गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की जा रही है। कारोबारी को चिह्नित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की...