लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- कफारा स्थित लीला नाथ मंदिर प्रांगण में इस समय आस्था, परंपरा और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। बैसाखी मेले के भव्य आयोजन के बीच वैशाख अमावस्या के अवसर पर पारंपरिक सेतवाही मेले की शुरुआत हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने फीता काटकर मेले की शुरुआत कराई। वहीं सेतवाही मेले का उद्घाटन विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष राशीश अवस्थी की अगुवाई में आयोजन हुआ। विधानसभा संयोजक सरयू प्रकाश पांडे, कौशल तिवारी, राकेश मिश्रा, सुरेंद्र पांडेय व कफारा चौकी इंचार्ज पुष्कर वर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। वहीं मंदिर के पुजारी हरीश अवस्थी और बद्री प्रसाद शुक्ला ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.