लखीमपुरखीरी, जून 5 -- खमरिया, संवाददाता। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के कफारा गांव में चोरों ने दो घरों से लाखों के जेवर व नकदी उड़ा दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित गृहस्वामियों को जल्द खुलासे का भरोसा दिया है।धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के कफारा निवासी दुर्गेश निगम पुत्र रज्जन के घर में चोर छत के रास्ते दाखिल हो गए। चोरों ने घर में रखी दो अलमारियों के लॉकर तोड़ दिए और उनमें रखे सोने के झाला, नथनी, अंगूठी, चांदी की पायल, चांदी की प्लेट, करधनी समेत करीब 30 हजार रुपये नकद और कीमती कपड़े चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। यह भी पढ़ें- कफारा में दो घरों से लाखों की चोरी, तीन अलमारियों के लाकर तोड़े इसके अलावा इसी रात चोरों ने कफारा निवासी सुधांशु निगम पुत्र शिवपूजन निगम के घर को भी निशाना बनाया। यहां अलमारी और बक्स...