पिथौरागढ़, मई 12 -- संतोष, पिथौरागढ़। नगर में आम्बेडकर वाचनालय में मूल निवासी संघ की जिला कार्यकारिणी ने वर्ष 1980 के ऐतिहासिक कफल्टा कांड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान वक्ताओं ने शहीदों के संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय की लड़ाई को याद करते हुए उन्हें नमन किया और सामाजिक एकता, शिक्षा और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कफल्टा कांड केवल एक घटना नहीं, बल्कि सामाजिक बराबरी, आत्मसम्मान और मानवीय अधिकारों के संघर्ष का प्रतीक है। यहां जिलाध्यक्ष योगेश लोहिया, जिला महासचिव पंकज कोहली, जिला कोषाध्यक्ष सूरज कुमार, महासचिव राजेश कुमार, मनोज कुमार, दीपक टम्टा, कमलेश कुमार, विमल कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...