कफड़खान में आग ने जंगल को पहुंचाया नुकसान
अल्मोड़ा, मई 20 -- अल्मोड़ा। बढ़ते तापमान के बीच कफड़खान का जंगल भी आग की लपटों से घिरा रहा। इसकी सूचना लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। टीम ने एमएफई से पम्पिंग कर एक होज रील की सहायता से आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। टीम में योगेश कुकशाल, उमेश कुमार, दीपक मार्छाल, मनीषा गोस्वामी थीं। यह भी पढ़ें- रात भर धधकता रहा नगर से लगा सिटोली का जंगल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.