बुलंदशहर, फरवरी 23 -- अहार थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में रविवार की शाम दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। उसे बचाने पहुंची उसकी बड़ी बहन भी कंरट से गंभीर रूप से झुलस गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी 28 वर्षीय चंचल शर्मा पत्नी पुष्पेंद्र शर्मा रविवार की शाम कपड़े धोने के बाद उन्हें सुखाने के लिए आंगन में बंधे लोहे के तार के पास गयी। किसी कारणवश उस लोहे के तार में करंट उतर रहा था। चंचल ने जैसे ही कपड़े डालने के लिए तार को पकड़ा, वह करंट की चपेट में आ गई। और मौके पर ही बेसुध होकर होकर गिर पड़ी। उसकी चीख-पुकार सुनकर बड़ी बहन प्रीति शर्मा दौड़कर मौके पर पहुंची और उसे बचाने का प्रयास करने लगी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.