अररिया, फरवरी 26 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररिया जिले के फारबिसगंज के आरटी मोहन की रहने वाली किरण देवी का संघर्ष अन्य गरीब महिलाओं के लिए अनुकरणीय है। किरण देवी साधारण से ताल्लुकात रखती है। किरण बताती हैं कि इनके परिवार में पति-पत्नी के अलावा दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। इनमें एक लड़का और लड़की है। लड़का तीन साल का जबकि लड़की छह साल की है। पति इलेक्ट्रिक की दुकान के साथ-साथ शादी-ब्याह में वीडियोग्राफी का काम करते हैं। इससे इनका परिवार चलता है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से किरण भी परिवार चलाने में मदद कर पा रही हैं। दरअसल मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिले 10 हजार रुपये से किरण ने सिलाई की मशीन खरीदी है। इसके बाद वो घर में ही कपड़े सिलने का काम करती है। इससे थोड़ी-बहुत आमदनी हो जाती है। यह किरण के लिए एक खुशी का जरिया बन गया है। 2023 में स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.