दरभंगा, अप्रैल 11 -- संजय लाला दरभंगा। कपड़े व चप्पल सचिन की ही होने पर वे भागे- भागे वहां पहुंचे। परिजनों के अनुसार वहां पुलिस के साथ स्थानीय लोग मौजूद थे। लोगों ने बताया कि कुछ लड़के शोर मचाते हुए यहां से भागे थे। तालाब किनारे कपड़े व चप्पल पड़ी देख उन्हें किसी के डूबने की आशंका हुई। परिजनों के अनुसार उनके पहुंचने के बाद शव की तलाश शुरू की गई। पुलिस की ओर से एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की सुबह सीओ व पुलिस की मौजूदगी में शव को तालाब से बाहर निकाला। उसके बाद एसडीआरएफ वहां पहुंची। परिजनों ने बताया कि वह इकलौता पुत्र था। आठवीं कक्षा के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.